जूनावास गरबा महोत्सव में दुर्गा पूजा पर मां काली का विशेष श्रृंगार

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा । विश्व हिंदू परिषद खेड़ा खूंट माता जी गरबा महोत्सव समिति के तत्वाधान में विगत तीन वर्षों से गरबा का आयोजन किया जा रहा है पारंपरिक व सामाजिक सरोकार निभाने के साथ ही देश प्रेम से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी गयी।

गरबा महोत्सव के संचालक बजरंग दल कार्यकर्ता राहुल भाम्बी ने बताया कि काली पूजा से शत्रुओं का दमन होता है और भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और ज्ञान की प्राप्ति होती है. वे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समृद्धि, शांति तथा सफलता प्रदान करती हैं,गरबा डांडिया रास के दौरान समिति द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है युवक युवतियों के साथ ही महिलाओं में भी गरबा डांडिया की प्रस्तुति देने की होड़ लगी रहती है।

कार्यक्रम मैं राजेश पटवारी, राजकुमार टेलर, रवि जाट, लकी प्रजापत, विहिप महानगर सह सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश सालवी,किरण सालवी, शेखर, रोशन, दीपक, विनोद, कन्हैया व महिला कार्यकर्ता शिवानी भरावा, स्नेहलता पटवारी, अनीता, अनु, गायत्री व आदि कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।