BHILWARA

आकोला पशु चिकित्सालय के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़े।

जसवंत पारीक आकोला  आकोला स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने  ताले तोड़े और चिकित्सालय के दवाइयां और अन्य उपकरणों को बिखेर दिए हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई बड़ी चोरी होना सामने नहीं आया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिमेष ने बताया कि सोमवार को सुबह जब वह चिकित्सालय पहुंचे तो वहां चिकित्सालय भवन के ताले टूटे हुए मिले वहीं अंदर पड़ा हुआ सामान बिखरा हुआ मिला जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बडलियास पुलिस थाने को दी जहां से पुलिसकर्मी चिकित्सालय पहुंचे और जांच की ।

इसके बाद शाम को नए ताले लगाए गए मगर मंगलवार को भी चोरों ने एक बार फिर चिकित्सालय भवन के ताले तोड़ दिए ।  वही लगातार दो दिन तक चिकित्सालय भवन के ताले तोड़ने से ग्रामीणों में भय है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!