BHILWARA

अमन चैन भाई चारे की दुआओं के साथ,मनाया ईद का त्यौहार

अमन चैन भाई चारे की दुआओं के साथ,मनाया ईद का त्यौहार


भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पंडेर रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में शनिवार को सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। ईदगाह पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना दानिश मुस्तफा ने नमाज अदा कराई। मौलाना साहब ने देश के अमन और भाईचारे की दुआएं की। ईदगाह में अंजुमन कमेटी आम मुसलमान पंडेर के सदर खलील बिसायती ने सभी ग्रामवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट और वार्ड पंच दिनेश कुमार रेगर ने ईदगाह में आकर मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर अंजुमन कमेटी आम मुसलमान द्वारा समाज के प्रबुद्ध जनों का सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button