BHILWARA

मांडल चिकित्सालय में उमड़ा नर्सेज का उत्साह, जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत


सैलरी, एरियर और अवकाश की समस्याओं पर मंथन; संगठन ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा
मांडल (भीलवाड़ा)।
उप जिला चिकित्सालय मांडल में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर्स की विभिन्न विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे एसोसिएशन के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली का नर्सेज समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली के मांडल चिकित्सालय परिसर पहुंचने पर वहां मौजूद सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने पलक-पावड़े बिछा दिए और गर्मजोशी व उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।
कर्मचारियों से जाना जमीनी हाल, वन-टू-वन हुआ संवाद
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष माली ने चिकित्सालय के समस्त नर्सिंग स्टाफ से वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों को प्रतिमाह मिलने वाली सैलरी के अपडेशन, लंबे समय से बकाया चल रहे एरियर के भुगतान तथा पीएल-सीएल सहित अन्य अवकाशों के निस्तारण में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों की बिंदुवार जानकारी ली।
सरकार से करवाएंगे त्वरित समाधान: माली
नर्सेज को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली ने सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा—
“संगठन नर्सेज के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सैलरी और एरियर जैसी जिन भी समस्याओं के कारण हमारे साथियों को मानसिक या आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनका राज्य सरकार और उच्चाधिकारियों के स्तर पर वार्ता कर त्वरित व स्थाई समाधान करवाया जाएगा।”
इस दौरान अस्पताल के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button