BHILWARA

सलावटिया पुलिया के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने किया शव बरामद


बिजोलिया। कस्बे के सलावटिया पुलिया के नीचे ग्रिड के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रेलर के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



सूचना मिलते ही बिजोलिया पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर की सहायता से शव को ट्रेलर के नीचे से निकलवाया। मृतक अपने साथ गेहूं का कट्टा लेकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह विद्युत ग्रिड के सामने मोड़ ले रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

[metaslider id=”6401″]



एएसआई नरेश कुमार सुखवाल ने बताया कि मृतक की पहचान पंचानपुरा निवासी 57 वर्षीय कालू लाल पुत्र रूपा रेगर के रूप में हुई है। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, मृतक कारीगरी का काम करता था और हादसे के समय आरोली से राशन का गेहूं लेकर घर लौट रहा था। उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। शव को कस्बे के सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के पुत्र रतन की रिपोर्ट पर जाँच शुरू की है ।

[metaslider id=”6448″]

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button