BHILWARA

अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी व उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा  की गई।


पुलिस ने बताया की पीड़िता की पुत्री की शादी से पूर्व आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो/वीडियो वायरल किए और पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सूचना संकलन के बाद पुलिस टीम ने आरोपी आईदान बंजारा पुत्र दुर्गा बंजारा, निवासी बंजारों का झोपड़ा, मनखड़ी, थाना बड़लियास भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button