BHILWARA

अनुशासन से देश का भविष्य मजबूत होगा: एसडीएम शर्मा, बिजौलिया में 49 प्रतिभाओं का सम्मान



बिजौलिया – शुभम जैन । देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ बिजौलिया में शनिवार को उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में विद्यार्थियों ने परेड, पीटी और देशभक्ति गीतों के जरिए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वहीं शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 49 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

[metaslider id=”6401″]



नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में आयोजित समारोह में उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार किया।

[metaslider id=”6448″]


समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।



समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने विद्यार्थियों से अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि यही गुण देश के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में तहसीलदार ललित डीडवानिया, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन पूजा चन्द्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button