BHILWARA

जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों  ने किया अनपुर्णा रसोई का निरीक्षण


माण्डलगढ़। मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में स्थित अम्बेडकर भवन व राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे अन्नपूर्णा रसोई का सोमवार को मांडलगढ नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों में पार्षद अनिता सुराणा,पार्षद लादूलाल खटीक,जवाहर फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियो ने दौरा कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।  वहीं अनपूर्णा रसोई में पात्र लोगो को मिलने  वाले भोजन का स्वाद भी पदाधिकारियों ने चखा। पालिका पार्षद अनिता सुराणा ने बताया कि अनपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को नियमानुसार स्वादिष्ट भोजन एक रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने माण्डलगढ़ अस्पताल व भीमराव अंबेडकर भवन में संचालित अनपूर्णा रसोई संचालक मुकेशनाथ व संतोषनाथ को अनपूर्णा रसोई में पूर्ण रूप से स्वच्छता बरतने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित रहे कि
जवाहर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं आर एस एम डब्ल्यू के डायरेक्टर रिजु झुनझुनवाला की ओर से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगो के लिए एक रुपये में सस्ता, शुद्ध एवं पौष्टिक एवं भरपेट भोजन सम्मान के साथ दिया जा रहा है। इसलिए स्वाभिमान भोजन के नाम से यह योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लागू की गई है। मांडलगढ़ में यह व्यवस्था काफी सराहनीय साबित हो रही है। पिछले करीब चार साल से जवाहर फाउंडेशन द्वारा स्वाभिमान भोज के नाम से सफल संचालन किया जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button