BHILWARA

पारिवारिक क्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर

बिजौलिया। थाना क्षेत्र के कांस्या गांव में शनिवार सुबह पारिवारिक क्लेश के चलते एक युवक ने घर पर साफी से फांसी लगाने का प्रयास किया। युवक को फांसी पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए बिजौलिया स्थित उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।

एएसआई सुनील बेनीवाल ने बताया कि कांस्या निवासी भंवरलाल बंजारा (31) पुत्र हजारीलाल को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा रेफर किया। पुलिस के अनुसार युवक लोडर चलाने का काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

पुलिस के मुताबिक युवक द्वारा पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button