BHILWARA

जयपुर में प्यार के धोखे में युवती से रेप धर्म-परिवर्तन के फेक डॉक्यूमेंट से दिलवाया विश्वास, सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर फंसाया

जयपुर में प्यार के धोखे में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धर्म-परिवर्तन के फेक डॉक्यूमेंट दिखाकर सहकर्मी ने उसे विश्वास दिलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ देहशोषण किया। भट्‌टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (भट्‌टाबस्ती) दीपक त्यागी कर रही है।

पुलिस ने बताया- भट्‌टाबस्ती की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। उसके साथ जॉब करने वाले आरोपी सहकर्मी ने उसे लुभावने सपने दिखाए। उसके साथ मिलकर बड़ी डील पर भी वर्क किया। साथ काम करने के दौरान आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों के अलग धर्म होने की शादी नहीं होने की कहा। आरोपी ने युवती को उसके धर्म का बनाकर शादी करने की कहा।

धर्म-परिवर्तन के फेंक डॉक्यूमेंट तैयार कर उसको विश्वास दिलाने के लिए दिखाए। धर्म-परिवर्तन के डॉक्यूमेंट दिखाने के साथ ही खुद का नाम भी बदलने की बताया। विश्वास में लेकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। शादी करने का वादा कर सहकर्मी ने उसके साथ रेप किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी के मना करने पर धोखे का पता चला। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button