BHILWARA

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक शाहपुरा में आयोजित, कार्य विस्तार की विस्तारित योजना घोषित


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज शाहपुरा में आयोजित की गई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद ने बताया कि संघ के कार्य विस्तार के लिए विस्तारित योजना 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।

इस अवधि में किसान संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में पहुंचकर ग्राम समितियों का गठन करेंगे। प्रत्येक ग्राम समिति में 11 सदस्यों का चयन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि समिति गठन के दौरान दायित्व और गुणों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा।

संगठन मंत्री परमानंद ने स्पष्ट किया कि ग्राम समितियां सार्वभौमिक होंगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को समय निकालकर विस्तारक योजना का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सभी तहसीलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुगनलाल बोहरा, प्रांत उपाध्यक्ष सोहनलाल माली, तथा गोपाललाल बलाई, प्रभुलाल कीर, भंवरलाल जाट, गणपतसिंह राणावत, रामप्रसाद शर्मा और सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button