भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा में सोमवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो खारी नदी में गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाया, जिसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को चोट नहीं आई।
गुलाबपुरा थाना पुलिस के अनुसार- हादसा सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने अचानक बैलेंस खो दिया। इसके बाद रपट से बेकाबू स्कॉर्पियो खारी नदी में गिर गई।

यूपी नंबर स्कॉर्पियो थाना क्षेत्र में खारी नदी की रपट क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी से बाहर निकल गए और क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को नदी से बाहर निकाला गया। अभी तक किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।
प्रारंभिक तौर पर गाड़ी में 2 से 3 लोगों के होने की संभावना जताई गई है, जिसमें सभी सुरक्षित है।
