BHILWARA

अवैध ग्रेवल परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डंपर जब्त


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया राजगढ़ के नजदीक ग्रेवल से भरे दो डंपर पकड़े गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर काछोला थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया

कार्रवाई का नेतृत्व बिजौलिया खनिज विभाग के माइनिंग फोरमैन गिरिराज मीणा एवं जितेंद्र भारद्वाज ने किया टीम को लगातार क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों डंपरों को नियंत्रित किया


माइनिंग फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है जब्त वाहनों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में खौफ बढ़ा है और क्षेत्र में खनन संबंधी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!