BHILWARA

विहिप बजरंग दल द्वारा रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम रविवार को


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर द्वारा नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान हेतु रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम करने जा रहे है।महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ायेंगे एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने कहा कि देशविरोधी तत्व हमारे युवाओ को नशे के दलदल मैं धकेलकर राष्ट्र की शक्ति को कमजोर करना चाहते है और हमें सजग रहकर नशामुक्त भारत और हिन्दुराष्ट्र निर्माण की दिशा मैं कार्य करना चाहिए।रविवार 16 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे निम्न स्थान शारदा चौराहा सौ फ़ीट रोड,मोदी ग्राउंड व महाराणा प्रताप सर्किल पांसल चौराहा से रन फॉर हेल्थ का आयोजन प्रारम्भ होगा।कार्यक्रम मैं भीलवाड़ा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे संगठन व शिक्षण संस्थान भाग लेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button