ठेलेश्वर बांध को मिली बड़ी मंजूरी — सर्वे व डिज़ाइन कार्य के लिए 50.52 लाख स्वीकृत, जहाजपुर में विकास की नई राह खुलेगी

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया है। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत से दो दिन पूर्व हुई मुलाकात के बाद विधायक  गोपीचंद मीणा की महत्वपूर्ण मांग पर सरकार ने ठेलेश्वर बांध निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार की ओर से सर्वेक्षण, जांच, डिजाइन और ड्राइंग कार्य के लिए 50 लाख 52 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ाया गया है।
इस मंजूरी को  क्षेत्र के दशकों पुराने विकास संबंधी मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बांध के निर्माण से व्यापक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद  हे विधायक मीना ने बताया कि  बांध के बनते ही हजारों किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी


ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी,जल भंडारण क्षमता कई गुना बढ़ेगी ,कृषि, पशुपालन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी विधायक  गोपीचंद मीणा ने इस निर्णय एवं भविष्य को दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा—
“यह सिर्फ एक बांध नहीं, बल्कि जहाजपुर के किसान, युवा और आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास की नई धारा है।”

उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र की हर समस्या को सरकार तक गंभीरता से उठाया जा रहा है और ठेलेश्वर बांध की स्वीकृति उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विधायक ने जल संसाधन मंत्री श्री रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।