BHILWARA

जयपुर में श्मशान घाट के बाहर मिली नवजात बच्ची:कपड़े में लपेट कर था फेंका, 10 दिन पहले हुआ था जन्म


जयपुर । जयपुर में चांदपोल श्मशान घाट के बाहर गुरुवार दोपहर एक नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े में लपेट कर नवजात को विश्राम स्थली के पीछे फेंका गया था। ट्रैफिक टीआई को मिली नवजात बच्ची का जन्म महज 10 दिन पहले हुआ है। बनीपार्क थाना पुलिस ने बच्ची को जेके लोन हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखवाया है।

टीआई कविता शर्मा ने बताया- चांदपोल श्मशान घाट के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे एक नवजात बच्ची मिली है। ड्यूटी के दौरान नवजात बच्ची की सूचना मिलने पर वह चांदपोल श्मशान घाट पहुंची। श्मशान घाट के बाहर विश्राम स्थली के पीछे नवजात बच्ची रोते हुए मिली। उसे कपड़े में बांधकर विश्राम स्थली के पीछे फेंका गया था।

स्वस्थ हालत में मिली नवजात को उठाकर संभाला गया। इसके साथ ही बनीपार्क थाना पुलिस की चेतक को बुलाया गया। बनीपार्क थाना पुलिस के हवाले कर नवजात को जेके लोन हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी के लिए भिजवाया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर कविता का कहना है कि प्रथमदृष्टया नवजात का जन्म महज 10 दिन पहले होना प्रतीत होता है। उसका जन्म किसी हॉस्पिटल में हुआ है, उसकी नाल पर क्लिप लगी हुई मिली है। जिस हालत में बच्ची मिली है, लगता है वह भुखी थी। उसे कुछ ही देर पहले अनजान परिजनों ने विश्राम स्थली के पीछे छोड़ा है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!