BHILWARA

श्याम मंदिर काशीपुरी धाम में धूमधाम से मना नंदोत्सव, मटकी फोड़ ने बटोरी तालियां


भीलवाड़ा। श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी धाम में शनिवार को नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में डूबे रहे।

दोपहर 3 बजे से श्री श्याम महिला मंडल द्वारा भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान पुजारी रूपेंद्र शुक्ला और पंडित रवि ने श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया। पूरा मंदिर परिसर “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “खाटू वाले श्याम तेरा ही आसरा है” जैसे भजनों की गूंज से भक्तिमय बना रहा।

नंदोत्सव के अवसर पर परंपरागत मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नंद और कृष्ण स्वरूप धारण किए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फूटने के बाद माखन का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।

अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने इस मौके पर श्याम बाबा का महत्व बताते हुए कहा कि बाबा कलियुग के सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। सच्चे भाव से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और सुख-शांति व मंगलकामना की प्रार्थना के साथ हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button