BHILWARA

बनास नदी में अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व एक बाइक जप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास से गुजर रही मेवाड़ की गंगा बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन पर बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक बाइक को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । 

थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जीवा का खेड़ा के पास बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रैक्टरों की निगरानी करते एक बाइक को जप्त किया । पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया, इसकी सूचना माइनिंग विभाग को दी, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।

Related Articles

Back to top button