BHILWARA

धामनिया में 12 से 19 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा:स्वामी जगदीश पुरी के मुखारविंद से अमृतमय प्रवचन,शोभा यात्रा से होगा शुभारंभ


विक्रम सिंह @काछोला

धामनिया। गांव में अध्यात्म और भक्ति का अनूठा संगम 12  से 19 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा के रूप में आयोजित किया जा रहा है।यह आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है शक्करगढ़ अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के स्वामी जगदीश पुरी महाराज के पावन मुखारविंद से प्रतिदिन कथा वाचन होगा। आयोजन का स्थल सामुदायिक भवन,धामनिया रहेगा।आज सुबह 10 बजे ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना होगी,जो दोपहर 2 बजे सामुदायिक भवन पहुंचेगी।यहां पूजा,मंगलाचरण एवं भागवत पुराण की विधिवत आरती के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा।प्रतिदिन कथा समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।कथा के सात दिनों में प्रसंगों का मनोरम और आध्यात्मिक श्रृंगार प्रस्तुत किया जाएगा—13 दिसंबर महात्मा कथा,सोनिक सूत संवाद,विकास नारद संवाद,परीक्षित जन्म कथा,14 दिसंबर परीक्षित वैराग्य, सुख आगमन, साधन, शाक्यानंद, दक्ष यज्ञ, ध्रुव चरित्र आदि

,15 दिसंबर भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, नरसिंह अवतार आदि,16 दिसंबर गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, गंगावतरण, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव,17 दिसंबर बाल लीलाएं, गिरिराज पूजन आदि,18 दिसंबर गुरुकुल गण, शिशुपाल वध, सुदामा चरित्र आदि,19 दिसंबर नव योगेश्वर कथा, भक्तिमय प्रसंग तथा कथा विश्रामआदि।कथा आयोजन समिति के अनुसार भगवान श्री हरि ॐ नारायण का दिव्य विग्रह सात दिनों तक धामनिया नगरी में भ्रमण कर भक्तों को पुण्य प्रदान करेगा सामुदायिक भवन परिसर में उनकी दिव्य उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का अवसर बनेगी कथा स्थल सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित सामुदायिक भवन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।समिति ने सभी ग्रामवासियों, परिवारों और युवा साथियों से इस पावन आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की है,ताकि श्रीमद् भागवत कथा सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके आयोजकों ने कहा कि यह दिव्य अवसर सभी को श्रीमद् भागवत गीता का अमृत सुनने, अपने जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने और परिवार सहित आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button