BHILWARA

शाहपुरा के प्रसिद्ध फूलडोल महोत्सव में जिला बहाली की स्टॉल लगी, सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जताई जोरदार मांग… जनभावना से जीवंत मेले में शाहपुरा जिला बहाली की मांग बनी मुख्य आकर्षण…


सेल्फी और हस्ताक्षर अभियान के जरिए जनता ने सरकार तक पहुंचाने का प्रयास..शाहपुरा जिले की आवाज़…


फूलों की रौनक और जनजागरण: मेले में शाहपुरा जिला बहाली का जोरदार संदेश


शाहपुरा@(किशन वैष्णव )के अंतरराष्ट्रीय फूलडोल महोत्सव में इस बार शाहपुरा जिला बहाली का मुद्दा सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति ने मेले में स्टॉल लगाकर भक्तों और आमजन के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट तैयार किया। मेले में आए लोग उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी मांग को और मजबूती दे रहे हैं।


संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि स्टॉल पर युवाओं, महिलाओं और छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इसके साथ ही, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे आमजन सीधे तौर पर सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचा रहे हैं।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, संयोजक रामप्रसाद जाट, सह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा और सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज सहित कई पदाधिकारी लगातार अभियान में सक्रिय हैं।


पिछले वर्ष मेले में 34,050 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी जनभावना मुख्यमंत्री तक पहुंचाई थी। इस वर्ष 8 मार्च को पंचमी के अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री राम दयाल जी महाराज भी संघर्ष समिति के सेल्फी प्वाइंट पर उपस्थित होकर आशीर्वाद देंगे।
मेले में आए आमजन ने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र शाहपुरा जिले को बहाल किया जाए, और इस प्रयास ने पूरे महोत्सव में जनजागरण और उत्साह की लहर पैदा कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button