BHILWARA

पंचायत समिति बनेड़ा में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का हुआ भव्य स्वागत


बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा–बनेड़ा की पंचायत समिति बनेड़ा में प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के पधारने पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।



कार्यक्रम में राजाधिराज  गोपाल चरण सिंह सिसोदिया (बनेड़ा), उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रद्युमन सिंह, शंकर जाट (डीआर), लक्ष्मी लाल सोनी, रथ यात्रा संयोजक कैलाश धाकड़, सहसंयोजक महावीर सैनी, भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री शंकर लाल कुमावत , भाजयुमो पूर्व मंडल महामंत्री परमेश्वर दमामी , भाजपा नेता राजमल माली, कैलाश माली, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, चिनार बैरवा, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान एवं सदस्यों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में क्षेत्र के समग्र विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button