BHILWARA

निर्माणाधीन पुलिया व घुमावदार सर्विस रोड बन रही हादसों की वजह


बिजौलिया। नरेश धाकड़ ।

कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे 27 पर केसरगंज के समीप निर्माणाधीन पुलिया का कार्य लंबे समय से बंद पड़ा होने के कारण यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है। हाइवे अथॉरिटी द्वारा वैकल्पिक रूप से बनाई गई सर्विस रोड का अचानक और अत्यधिक घुमावदार कट वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रहा है।



कोटा मार्ग की ओर से आने वाले वाहन चालकों को पुलिया निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन तीखे मोड़ और अपर्याप्त संकेतक होने से यहां हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर आए दिन वाहनों के आपस में टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं।



ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय और तेज रफ्तार भारी वाहनों के गुजरने के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार मामूली चूक बड़े हादसे में बदल सकती है। लोगों ने हाइवे अथॉरिटी से पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, सर्विस रोड के कट को सुरक्षित बनाने तथा चेतावनी बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो यह स्थान किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!