BHILWARA

गोपालपुरा में विधायक खंडेलवाल ने किया श्री चारभुजा क्रिकेट कप का शुभारंभ, 24 टीमें ले रहीं हिस्सा



बिजोलिया । गोपालपुरा ग्राम पंचायत  स्थित श्री चारभुजा क्रिकेट ग्राउंड पर पंचायत स्तरीय श्री चारभुजा क्रिकेट कप सीजन-2 का शुभारंभ सोमवार रात्रि को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाया और खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रतियोगिता खेलने का संदेश दिया।



शुभारंभ समारोह में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, सरपंच रामलाल धाकड़, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल, शिव चंद्रवाल, संजय धाकड़, बिट्टल तिवारी, एएसआई नरेश सुखवाल, मुकेश व्यास , पंकज गांग सहित जनप्रतिनिधि, आयोजक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की ग्रामीण स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं।



आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले लीग पद्धति से खेले जाएंगे। यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता टेनिस बॉल से आयोजित की जा रही है। प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। एक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर ही डाल सकेगा। अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द सीरीज के लिए 551-551 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
शुभारंभ मैच के साथ ही प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!