BHILWARA

*सरदार नगर में 1 फरवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन*



*फोकस न्यूज़  बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

सरदार नगर मंडल में आगामी 1 फरवरी को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभाव को सशक्त करने के उद्देश्य से विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जयपुर–कांकरोली स्टेट हाईवे-12 पर स्थित शोभागपुरा पंचमुखी चौराहे के श्री देवनारायण मंदिर परिसर में सम्पन्न होगा।


कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के सभी गांवों से कलश यात्रा एवं प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभागपुरा चौराहे पर संगम करेंगी। सम्मेलन के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह, संत समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।


इसके पश्चात आयोजित विशाल धर्मसभा को गौऋषि संत प्रकाश दास महाराज सहित अन्य संत-महात्मा अपने ओजस्वी प्रवचनों से समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश देंगे।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!