*DMFT फंड से सरदार नगर को बड़ी सौगात, सड़क व कक्षा-कक्ष निर्माण को मिली स्वीकृति*

*फ़ोकस न्यूज़ भीलवाड़ा बनेड़ा- परमेश्वर दमामी*
13वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में DMFT फंड से स्वीकृत सूची के अनुसार सरदार नगर क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रयासों से कोडलाई से सरदार नगर तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 90 लाख रुपये तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर में दो कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु 20.26 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्वीकृति राजाधिराज व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिंह सिसोदिया, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उस्ताद लक्ष्मी लाल सोनी, सरपंच बालुराम जाट,पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री बनेड़ा एवं युवा समाजसेवी शंकर कुमावत , भाजयुमो पूर्व मंडल महामंत्री बनेड़ा परमेश्वर दमामी सहित ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के चलते मिली है।
[metaslider id=”6401″]
सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं विद्यालय में कक्षा-कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
[metaslider id=”6448″]
इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।




