BHILWARA

महेंद्र हलवाई और राधे कचोरी पर कार्यवाही,अथर्वा ट्रेडिंग से 184 लीटर घी सीज


डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

भीलवाड़ा। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औशधि नियंत्रण) डॉ. टी. शुभमंगलाएवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान’’ के अन्तर्गत दिपावली पर्व पर विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा जिले मे कुल 5 खाद्य नमूने लिये गये अभियान के तहत अब तक कुल 60 खाद्य नमूने लिये गये एवं लगभग 3000 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गयी एवं 454 किग्रा खाद्य सामाग्री सीज कि गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स-राधे कचौरी सेन्टर, यू.आई.टी के पास से रसगुल्ले का 1 नमूना लिया गया, मैसर्स- महेन्द्र हलवाई, यू.आई.टी. के पास से घी, काजू कतली व मलाई बर्फी के 3 नमूने लिये गये व मैसर्स- अथर्वा ट्रेडिंग कम्पनी, कृषि मण्डी, से घी (ब्राण्ड-वास्तु) का 1 नमूना लिया, साथ ही 184 लीटर घी को सीज किया गया है। सभी नमूनो को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेंर में जाँच हेतु भिजवाया जायेगा। रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जायेगी।



शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत संपूर्ण जिले मे अनवरत रूप से कार्यवाही जारी रहेगी। खाद्य करोबारकर्ताओ को खाद्य अनुज्ञा पत्र बनाने, खाद्य अनुज्ञा पत्र को प्रतिष्ठान में उचित स्थान पर प्रदर्शित रखने, खाद्य तेंल व मसालो को खुले में नही बेचने, साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री मिठाईया इत्यादि ढककर रखने, उच्च गुणवता युक्त खाद्य सामग्री काम में लेने तथा पेकिग मटेरियल फुड ग्रेड श्रेणी का काम में लेने हेतु निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानो का उल्लंघन करने पर सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।
   

मिलावट नकली बस्ती की सूचना यहां दिन डॉ. शर्मा
  
अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया की खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दिये गये निर्देशों की अवहेलना करने पर सम्बधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही नागरिको से अपील की है कि अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो इसकी सूचना कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 9462819999, 01482-232643 पर दी जा सकती है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!