*पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण,आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम,,विधायक मीणा*

BHILWARA
Spread the love




गजानंद जोशी जहाजपुर,बाड़मेर स्थित पचपदरा देश की अत्याधुनिक रिफाइनरी का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया लोकार्पण।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जहाजपुर पंचायत समिति सभागार में विधायक गोपीचंद मीणा  सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा।रिफाइनरी का लोकार्पण सहित राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदान की गई।

इस अवसर पर पंचायत समिति जहाजपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ विधायक मीणा ने विकास परियोजनाओं का सीधा प्रसारण देखा।विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया ये परियोजनाएँ राजस्थान में औद्योगिक विकास,रोजगार सृजन,आधुनिक आधारभूत संरचना एवं ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देंगी। विकसित राजस्थान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है।