पंचायत समिति सभागार, मांडलगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा से प्रसारित लाइव उद्बोधन का सामूहिक श्रवण

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़, 4 जुलाई।

पंचायत समिति सभागार, मांडलगढ़ में शनिवार को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पचपदरा से प्रसारित प्रेरणादायी लाइव उद्बोधन का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।



अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात प्रदान करते हुए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जयपुर मेट्रो फेज-2, सड़क, रेल, ऊर्जा, विमानन तथा अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश को मिली ये ऐतिहासिक विकास परियोजनाएँ औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार सृजन तथा आधुनिक आधारभूत संरचना को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ प्रदेश के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा तथा राजस्थान आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनने की दिशा में और अधिक सशक्त होगा।

विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “विकसित भारत–विकसित राजस्थान” का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को विकास एवं राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल जी पारीक, निवर्तमान चेयरमैन संजय कुमार डांगी, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, पूर्व मंडी चेयरमैन रतनलाल खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट्ट, जमनालाल सेन, मंडल महामंत्री नीलकमल पटवा, मुकेश व्यास, घनश्याम सोलंकी, मनोज आंचलिया, पार्षद अनीता सुराणा, लादूलाल खटीक, मनोज सनाढ्य, महावीर सेन, भवानीशंकर माली, गोविन्द सोनी, सतीश खण्डेलवाल, सीता देवी धोबी, बहादुर सिंह, रामलाल मीणा, कोटड़ी के पूर्व उपप्रधान कैलाश सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।