BHILWARA

शिक्षित व्यक्ति समाज के लिए बेहतर योगदान कर सकता है-रँगरेज

रँगरेज समाज सेवा संस्थान द्वारा समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भीलवाड़ा 17 अगस्त -रँगरेज समाज सेवा संस्थान जिला भीलवाड़ा की बैठक सांगानेर मोड़ासवी बाबा की दरगाह पर सदर हाजी कमरुद्दीन भेरुखेड़ा की सदारत में व संरक्षक हाजी फकरुद्दीन रँगरेज भीलवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुई।
मुख्य अतिथि रिटायर्ड नर्सिंग ऑफिसर हाजी फकरुद्दीन रँगरेज ने कहा कि समाज को शिक्षित बनाकर, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है जो समाज को विकास की ओर ले जाती है और व्यक्तियों को सशक्त बनाती है। शिक्षित व्यक्ति समाज के लिए बेहतर योगदान कर सकते हैं और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।बिना शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की असंभव है।

बैठक में सचिव हाजी सिराजुद्दीन माण्डल ने रँगरेज समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर  10 वी,12 वी बोर्ड में 80 प्रतिशत अंक,ग्रेजुशन,पोस्ट ग्रेजुशन में 70 प्रतिशत व शिक्षा,चिकित्सा,टेक्निकल,स्पोर्ट्स,दीनी व दुनयावी तालीम में डिग्री धारी का सम्मान किया जाएगा।
संस्थान के सैकेट्री हाजी सिराजुद्दीन माण्डल, कॉर्डिनेटर मोहम्मद शाबिर काछोला ने बताया कि भीलवाड़ा सहित समाज की प्रतिभाओं का  नीट, बीटेक,एमटेक,बीसीए,एमसीए,एमबीबीएस,अध्यापक लेवल- 1,लेवल- 2,वरिष्ठ अध्यापक,प्राध्यापक चयनित शिक्षक,खेल प्रतिभा,सहित आदि गतिविधियों के जिला,राज्य में चयन समारोह का आयोजन सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में भीलवाड़ा में आयोजन होगा।इसको लेकर प्रार्थियों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है।फॉर्म भरकर फॉर्म के साथ अंकतालिका की फ़ोटो कॉपी साथ लगाकर ऑन लाइन भेज सकते है।बैठक में हाजी शमसुद्दीन सांगानेर,जहूर मोहम्मद डायर,सलीम इंजीनियर,हाजी मोहम्मद बक्ष, हाजी मोहम्मद हुसैन,हमीद मोहम्मद भीलवाड़ा,हाजी इम्मामुद्दीन,हाजी कमरुद्दीन हमीरगढ़,हाजी फैय्याज मोहम्मद,रफ़ीक़ मोहम्मद,जाकिर हुसैन,हाजी हनीफ मोहम्मद भीलवाड़ा,हाजी हनीफ मोहम्मद निम्बाहेड़ा,कमालुद्दीन काछोला,इस्लामुद्दीन माण्डल, अहसान मोहम्मद,शाबिर मोहम्मद,गफ्फार मोहम्मद,पीर मोहम्मद,रफ़ीक़ मोहम्मद,असलम मोहम्मद,उमर मोहम्मद,मुबारिक,एडवोकेट तारिक मोहम्मद सहित आदि संस्थान के सदस्य उपस्तिथ थे।समारोह का संचालन कॉर्डिनेटर मोहम्मद शाबिर ने किया।
फ़ोटो केप्शन -रँगरेज समाज सेवा संस्थान द्वारा सांगानेर में आयोजित बैठक में सम्बोधित करते हुए समाज जन

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!