BHILWARA

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा (श्री पूरा) की बिल्डिंग जर्जर


शक्करगढ़
किशनगढ़ पीईईओ क्षेत्र के  राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा  की बिल्डिंग बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कुल 23 बच्चो का नामांकन है साथ ही बैठने के लिय  तीन कमरे हैं, जिनमें से दो कमरों में पाँच कक्षाओं के बच्चे बैठते हैं, जबकि तीसरा कमरा ऑफिस के रूप में उपयोग हो रहा है।


ग्रामीण घिसु लाल गुर्जर ने जानकारी दी कि बारिश के मौसम में तीनों ही कमरे टपकने लगते हैं, जिससे मासूम बच्चों को बैठने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत उचित कार्यवाही कर जर्जर भवन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ग्रामीणों का आरोप:
“मासूम बच्चों की जिन्दगियों से खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द समाधान करे।”

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!