BHILWARA

टीठोड़ा जागीर में अवैध कोयला भट्ठियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला


नायब तहसीलदार बद्रीलाल के नेतृत्व में टीम, शक्करगढ़ पुलिस के साथ ध्वस्त की 20  से अधिक भट्ठियां**

शक्करगढ़

शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के टिटोड़ा जागीर पटवार मंडल क्षेत्र के तीन गांवों में  अवैध रूप से संचालित कोयला भट्ठियों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और पटवारी रिपोर्ट के आधार पर जहाजपुर तहसीलदार रवि कुमार मीना  ने स्पेशल टीम का गठन किया। नायब तहसीलदार खजुरी बद्रीलाल के नेतृत्व में बनी इस टीम को टीठोड़ा जागीर पटवार मंडल में संचालित अवैध भट्ठियों को हटाने के निर्देश दिए गए थे निर्देशों के बाद गठित टीम में गिरदावर अशोक धाकड़, बाकरा पटवारी आदेश मीना तथा बेई पटवारी अन्नू शर्मा शामिल रहे। टीम ने बुधवार सुबह शक्करगढ़ पुलिस जाप्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटवार मंडल टीठोड़ा जागीर में दबिश दी।



20 से अधिक अवैध भट्ठियां ढहाई गईं

पटवारी आदेश कुमार मीना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के टीटोडा, तिखिया, गलियां में  संचालित 20 से अधिक कोयला भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। कई स्थानों पर लंबे समय से बिना अनुमति के कोयला उत्पादन किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण प्रदूषण और विद्यालयों के आसपास बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायतें भी दी गई थीं।

संचालकों को किया पाबंद

अवैध भट्ठियों के संचालकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर पाबंद कराया गया  संबंधित नियमों के तहत आवश्यक प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।


ग्रामीणों ने कहा— राहत मिली, लंबे समय से कर रहे थे शिकायत

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध भट्ठियों से उठने वाले धुएं और राख से वातावरण दूषित हो रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन बुधवार को की गई संयुक्त कार्रवाई से लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

प्रशासन बोला— आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!