बिजौलिया (नरेश धाकड़)। नगर पालिका बिजौलिया की ओर से इस वर्ष दशहरे का आयोजन 2 अक्टूबर को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जाएगा। दशहरा मैदान, पलकी नदी के पास इस अवसर पर 51 फीट ऊँचे रावण के पुतले के साथ 31-31 फीट ऊँचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। मैदान की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरा मैदान पर विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन सकेगा।
नगर पालिका की ओर से इस बार दशहरे पर आने वाले दर्शकों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।