बिजौलिया पुलिस का नया प्लान: अब युवा और महिलाएं भी संभालेंगी कानून व्यवस्था में अहम भूमिका

BHILWARA
Spread the love




सीएलजी बैठक में मोहर्रम-कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंथन, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया और महिला सुरक्षा पर फोकस

बिजौलिया – शुभम । आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही यूथ सीएलजी टीम और महिला विंग का गठन किया जाएगा, जिससे कानून व्यवस्था और जनजागरूकता को और मजबूत किया जा सके।

बैठक में साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने और चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बारिश के दौरान तेज बहाव वाले क्षेत्रों से लोगों को दूर रखने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।



सीएलजी सदस्य शक्तिनारायण शर्मा ने कस्तूरबा छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस से समन्वय बढ़ाने और सुनील जोशी ने तेजाजी चौक पर बीच सड़क स्थित विद्युत पोल को हटाने की मांग रखी। बैठक में एएसआई सुनील कुमार बेनीवाल, हेड कांस्टेबल राजूलाल , शक्तिनारायण शर्मा , अनिल , असलम खोखर , रमेश गुरुजी , मुश्ताक , अब्दुल हमीद एवं राजेंद्र तंवर सहित सीएलजी के कई सदस्य मौजूद रहे।