BHILWARA

काछोला से लापता किशोरी व युवक के शव शिप्रा नदी में मिले

साड़ी से बंधे थे दोनों शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे

काछोला : विक्रम सिंह ।

थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी और युवक के शव रविवार को उज्जैन की शिप्रा नदी में रावला घाट पर मिले। दोनों की लाशें आपस में साड़ी से बंधी हुई थीं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे नदी में शव तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर मध्यप्रदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

काछोला पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने पहले ही अपहरण व एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया था। घटना की जानकारी मिलते ही काछोला पुलिस व परिजन उज्जैन पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!