BHILWARA

श्याम सुंदर सोनी बने पीएम श्री आसींद विद्यालय के नए उपाचार्य

आसींद। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी
वाइस प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति सूची में श्याम सुंदर सोनी का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में व्याख्याता पद से उपाचार्य पद पर पदोन्नति होने पर सोमवार को उपाचार्य श्याम सुंदर सोनी के कार्यभार ग्रहण करने पर स्थानीय विद्यालय के स्टाफ के अलावा नगर से शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों, एवं गणमान्य नागरिकों ने पगड़ी उपरना और माल्यार्पण करके उनका स्वागत अभिनंदन किया। श्याम सुंदर सोनी ने इसी विद्यालय से उच्च माध्यमिक शिक्षा ग्रहण की है । 

श्याम सुंदर सोनी इसी विद्यालय में 10 वर्षों तक कॉमर्स संकाय के व्याख्याता के पद पर भी उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं और विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक रहे हैं। उनके कार्यग्रहण के इस अवसर पर एसीबीईओ देवीलाल तेली,  बालमुकुंद वैष्णव प्रधानाचार्य,भरत सतुरिया, बिल्किस शेख, जेठमल, कमलेश, ललीत शर्मा आदि उपस्थित थे। उनके कार्यग्रहण पर नगर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने उनको बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!