BHILWARA

आसींद हॉस्पिटल में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

आसींद । महिला अधिकारिता विभाग कि पहल पर बुधवार को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच बेटियों का बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ हुई। इस दौरान बेटी जन्मोत्सव को प्रतीकात्मक रूप देने के लिए केक काटा गया व महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से बेटियों को बेबी केयर किट उपहार स्वरूप दिए गए। महिला अधिकारिता विभाग आसींद ब्लॉक सुपरवाइजर हेमलता मौर्य द्वारा लिंगानुपात सुधार की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

बीसीएमओ  डॉ. प्रीतम चंद गुप्ता ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश को आगे बढ़ाने की शपथ ली। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ भंवर लाल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा गढ़वाल, नर्सिंग अधीक्षक विष्णु पारीक, स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम सिंह चुंडावत व लीगल काउंसलर अनिता साहू, नर्सिंग कंपाउंड सतीश टेलर,  ग्राम साथिन मीना पारीक सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!