BHILWARA

15 फीट लंबे  व 60 कीलो वजनी अजगर का रेशक्यु कर जंगल में छोड़ा


गुरला:-(बद्री लाल माली) कोचरिया निवासी कूका राम कुमावत के खेत पर  अजगर  दिखाई दिया अजगर की सूचना वन विभाग को दी सुचना पर  फॉरेस्ट डिपार्मेंट से कावाखेड़ा निवासी वाइल्डलाइफ एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू टीम के वन्य जीव रक्षक नारायण लाल बैरवा और इरफान कुरेशी  टीम के साथ मौके पर पहुंचे,,तो देखा कि अजगर 15 फिट लम्बा था। काफी गुस्सैल आक्रामक था।

[metaslider id=”6401″]

जो एक खाखरे के पेड़ पर जा चढ़ा इसका लगभग 60 किलो वजनी था,,काफी  मसकाश के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया,,ओर गांव वाले को भय मुक्त किया,, अजगर को उसके आवास में सुरक्षित रिलीज कर दिया। अजगर वाइल्डलाइफ अधिनियम में प्रोटेक्ट हे।। यह वन्य जीव अधिनियम की संरक्षण की सूची में आता हैं,, बैरवा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी में सांपों का वापस बिलों से आबादी क्षेत्र में रुझान शुरू हो गया है,,बैरवा में बताया कि आम जनता से यह निवेदन है कि सर्दी में स्नेक बाइट के भी चांस रहते हैं,, इसलिए अपने आस पास साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

खेत में काम करते वक्त पूरी सावधानी बरते,, कोई भी एनिमल या अजगर आपको दिखता है तो दुरंत वन विभाग को सूचित करे।,,वन विभाग की रिस्पॉन्स टीम उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू करके फॉरेस्ट एरिया में रिलीज करती हैं। वन विभाग की रिस्पॉन्स टीम के नारायण लाल बैरवा,,इरफान कुरेशी,,संजय माली,,हरिराम विश्नोई (चालक) आदि मौजूद रहे,,कोचरिया गांव से रतन लाल कुमावत  कूका राम व ग्राम वाशी मौजूद रहे।।

[metaslider id=”6448″]

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!