BHILWARA

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

आकोला (रमेश चंद्र डाड)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहता जी का खेड़ा में राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान योजना के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम युवराज सिंह राणावत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ,प्रधानाचार्य कालू लाल बातेड़ा के सानिध्य में आयोजित हुआ । राणावत ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं इनका संरक्षण हम सभी को करना चाहिए । चौहान ने बताया कि जहां पेड़ है वहां खुशहाली है पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिएअधिक से अधिक पेड़ लगा उनकी सुरक्षा करें । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए । कार्यक्रम में बालू लाल तेली, मिट्ठू लाल प्रजापत, सोलाल सिंह चौहान ,उदय लाल धाकड़ , गोपाल सुथार , महराम धाकड़ सहित विद्यालय स्टाफ , बालक बालिकाएं उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!