रन फॉर यूनिटी” में सावर पुलिस की जोशभरी भागीदारी — शपथ और सेवा का शानदार संगम

दिलखुश मीणा
सावर(अजमेर) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सावर पुलिस थाना परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।
[metaslider id=”6401″]
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे देवली तिराहा सावर से हुई, जहाँ से पुलिस जवानों, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों, सुरक्षासखियों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया। यह दौड़ खाटू श्याम मंदिर मार्ग से होते हुए थाना परिसर तक पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
[metaslider id=”6448″]
दौड़ के उपरांत पुलिस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई, जिसमें देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा ने इस अवसर पर कहा—
> “सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार आज भी राष्ट्रीय एकता के प्रेरक स्रोत हैं, उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”



