BHILWARA

भीलवाड़ा में शराब दुकान से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश:थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन, बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन


अवैध शराब की दुकान से परेशान होकर ग्रामीणों ने शनिवार देर रात थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और अवैध गतिविधि पर कार्रवाई की मांग की।

[metaslider id=”6401″]


मामला भीलवाड़ा के मंगरोप कस्बे के रैगर मोहल्ले का है। यहां अवैध शराब की बिक्री और शराबियों द्वारा परेशान कस्बे वालों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब की ब्रांच चलाई जा रही है, जहां देर रात तक शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।



महिलाओं का घरों से निकलना हुआ मुश्किल
लोगों का कहना है कि नशे में धुत लोग सड़क पर ही टॉयलेट करते हैं, भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं और महिलाओं व बच्चों के प्रति अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे स्थानीय महिलाओं का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण लक्ष्मी देवी रैगर ने बताया कि करीब दो माह पहले भी इस संबंध में थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

[metaslider id=”6448″]



आरोपी अब धमकी देने लगे हैं
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी अब खुली चुनौती दे रहा है। इन सब से नाराज होकर शनिवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी सेल्समैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने ओर अवैध शराब की ब्रांच को तुरंत बंद करवाने की मांग की।


धरना प्रदर्शन की चेतावनी
इस दौरान पप्पू लाल रैगर, शंभुलाल, नारायण, कन्हैयालाल, महावीर, शांति देवी, सीतादेवी, बादामदेवी, राधादेवी, मूलीदेवी सहित रैगर समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!