BHILWARA

रघुनाथपुरा में वृत स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा मिँडोलिया में 2025-26 वृत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता में 14 वर्षीय वर्ग की कबड्डी, खो-खो, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हुईं।


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन गोदारा द्वारा की गई। कार्यक्रम में एडवोकेट पन्नालाल खारोल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में साहस  की भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button