BHILWARA

बनकाखेड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त भारत अभियान

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्वस्थ नारी सशक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मे शिविर का आयोजन हुआ । आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया की संपूर्ण भारत के समस्त स्वास्थ्य केंद्र पर 17 सितंबर  से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी स्वस्थ भारत चलाया जा रहा है । इसी दौरान बनकाखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे 29 सितंबर को महिलाओ और बलिकाओ के लिए  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर मे महिलाओ से संबंधित रोग, पोषण, स्वच्छता, मासिक धर्म, गर्भावस्था के दौरान देखभाल, बालिकाओ मे खून की कमी आदि के बारे मे परामर्श एवं उपचार किया गया‌‌ । सीएचओ देवेंद्र सिंह ने सभी महिलाओ की खून की जांच करी । एएनएम आशा ने टीकाकरण किया ।  आयुष नर्स लाड़ कुमारी आचार्य ने आयुर्वेद दवाइयों दी एवं उचित खान पान के बारे मे बताया । इस दौरान आशाये जुबेदा, सीमा, गायत्री और विमला ने गांव मे उपरोक्त शिविर की जानकारी दी और अधिक से अधिक महिलाओ को एकत्रित किया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button