BHILWARA

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



बिजौलिया। अखंड मानववाद के प्रणेता और अंत्योदय के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मंडल कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा ने किया। उन्होंने उपाध्याय के जीवन दर्शन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की राह दिखाते हैं।

जयंती के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, मंडल उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी, महामंत्री मुकेश धनोपिया व मुकेश धाकड़, वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश तिवाड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मराज खटीक, उमाशंकर वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश कोली, बूथ अध्यक्ष चेतन पंवार, मंडल मीडिया प्रभारी कालू पुरी और सह प्रभारी तुलसी रिजवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button