BHILWARA

महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन


शाहपुरा राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत कालिंजरी गेट पास परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। केप आरयूआईडीपी के सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि आरयूआईडीपी के द्वारा एफएसटीपी का कार्य स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंकों का फिकल स्लज खुले में डालने के कारण किसी न किसी रूप में वापस अपने घरों तक पहुंच रहा है। हम कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद के रूप में खेतों में उपयोग में लिया जाएगा। इससे जो गंदगी होती थी, उससे निजात मिलेगी वातावरण स्वच्छ रहेगा। सेप्टिक टैंक को 5 साल में खाली करवाना जरूरी है नगर पालिका द्वारा निर्धारित राशि पर टेंक को खाली करवाय साथ ही महिलाओं को टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम मैं किशन लोट बालमुकुंद मौजूद थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button