BHILWARA

ठगो का खेड़ा में पति ने पत्नी पर हमला, महिला गंभीर रूप से घायल



भीलवाड़ा। पुर थाना क्षेत्र के ठगो का खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर घरेलू हिंसा की एक गंभीर वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। घर में घुसकर पति ने पत्नी पर हमला कर दिया , जिससे महिला को गंभीर हालात में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



जानकारी के अनुसार, ठगो का खेड़ा निवासी राधा गुर्जर अपने पिता के घर रह रही थी, उसका पति सावर गुर्जर के साथ पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर सावर ने मौका पाकर घर में दीवार लांघकर घुसा और लोहे की संडासी से राधा पर हमला कर दिया। हमले में राधा के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।



पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और सावर गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है, और पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button