BHILWARA

जिला कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने पर दिया जोर


भीलवाड़ा। आगामी त्यौहार जलझूलनी ग्यारस, बारावफात और अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर मंगलवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कलेक्टर संधु ने सभी समुदायों से आपसी सामंजस्य और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है और इसे किसी भी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।



जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य व विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्यवाही होगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

बैठक में एडीएम प्रशासन ओ.पी. मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा, विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button