BHILWARA

जयपुर- हाईटेंशन लाइन से बस में आग, कई सिलेंडर फटे:3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

देश में 15 दिन में 5वां बड़ा बस हादसा

जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। इससे 3 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए।

बस में कई गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें भी विस्फोट हुआ है। मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।



जयपुर के SMS हॉस्पिटल में अलर्ट

बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में टीम को अलर्ट रखा गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे।

अभी दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी रवाना हो गई हैं।

[metaslider id=”6401″]



ऊपर रखे सामान में लगी आग
बस में सवार सभी मजदूर यूपी के रहने वाले थे। यूपी से राजस्थान मजदूरी करने आए थे। आज सुबह सभी को बस से टोडी स्थित ईंट भट्टे पर ले जाया रहा था। बस की छत पर गैस सिलेंडर, चार-पांच बाइक और कुछ सामान रखा था। बस के ऊपर रखा सामान 1100 केवी लाइन से टकरा गया। इसके बाद पूरी बस में करंट दौड़ गया। बस की छत पर स्पार्किंग के बाद सामान ने आग पकड़ ली। लगातार 3 धमाके की आवाज के बाद आस-पास के लोग जमा होग। तब मजदूर चिल्लाए कि बस में गैस सिलेंडर भी पास न जाए। इसके बाद लोग दूर हो गए।सिलेंडर फटने और बाइकों में आग लग गई। आग लगते ही कुछ मजदूरों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

स्लीपर बस में 50 से ज्यादा मजदूर थे
जानकारी के अनुसार स्लीपर बस में 50 से ज्यादा मजदूर थे। सभी मजदूर यूपी के बताए जा रहे हैं। बस यूपी नंबर की थी।

[metaslider id=”6448″]



कुछ घायल शाहपुरा में एडमिट, 5 को जयपुर भेजा
जयपुर से सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को बस से निकाल लिया गया है।

इनमें से 5 को नजदीक के शाहपुरा उप जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

जबकि 5 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस रेफर किया गया है।

बस में सिलेंडर फटने का दावा
स्लीपर कोच बस में 50 से 60 लोगों के होने की जानकारी सामने आई हैं।

बस में करीब आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर थे जिन में से कुछ सिलेंडर फटे गए।

करंट की चपेट में आने से दो लोगों के मरने की जानकारी सामने आई हैं वहीं बड़ी संख्या में लोग इस दौरान घायल हुए हैं।

बीते दिनों हुए बड़े हादसे

14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी।

24 अक्टूबर: कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। इसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button