BHILWARA

मांडल में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल


भीलवाड़ा/मांडल। बागोर थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान चेतन भाट्ट (30) पुत्र शंभु भाट्ट, निवासी फागणों का खेड़ा तथा सुनील भाट्ट (22) पुत्र संपत भाट्ट, निवासी मालनास (मांडल) के रूप में हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स दीपक दाधीच मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button