BHILWARA

भारतीय सेना की महिला मेजर से रेप:परिचित ने शादी करने का किया झूठा वादा, विश्वास दिलाने के लिए किया रोका


जयपुर में भारतीय सेना की महिला मेजर से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने शादी करने का झूठा वादा किया। विश्वास दिलाने के लिए रोका कर जल्द शादी करने का आश्वासन भी दिया। जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला मेजर ने FIR दर्ज करवाई है।

[metaslider id=”6401″]



पुलिस ने बताया कि जयपुर में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह भारतीय सेना में मेजर के पद पर है। आरोप है कि शादी का रिश्ता आने पर आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी।

फरवरी-2025 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झूठा वादा कर महिला के साथ रेप किया।

[metaslider id=”6448″]



रोका कर जल्द शादी का दिया झांसा

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए रोका की रस्म कर जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हुई बातचीत में आरोपी ने बैंक और आर्मी संबंधी पर्सनल रिकॉर्ड भी ले लिया।


पीड़िता ने रिपोर्ट कराई दर्ज

महिला ने लम्बे समय बाद जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button