BHILWARA

एसपी के निर्देशन में कोठारी नदी में डीएसटी टीम की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व दो जेसीबी जप्त

एसपी के निर्देशन में कोठारी नदी में डीएसटी टीम की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व दो जेसीबी जप्त
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत के कंवलियास माफी गांव के पास से गुजर रही कोठारी नदी से बजरी माफिया द्वारा दिन के उजाले में कर रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में डीएसटी टीम ने कोठारी नदी में दबिश देकर कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो जेसीबी मशीन को जप्त किया । सूचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । सवाईपुर चौकी एएसआई प्यार चंद खटीक ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में डीएसटी टीम ने बड़लियास थाना क्षेत्र के कंवलियास माफी गांव के निकट से गुजर रही कोठारी नदी में सोमवार दोपहर को दबिश दी, जहां से डीएसटी टीम ने कोठारी नदी में अवैध बजरी खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो जेसीबी मशीन को जप्त किया । बड़लियास पुलिस ने ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन को थाना में खड़ा करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की । टीम के द्वारा दिन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।

Related Articles

Back to top button